• Home
  • नई दिल्ली
  • भारतीय सेना की ऐतिहासिक कार्रवाई पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संबित पात्रा बोले- “हमने मिट्टी में मिला दिया”
Image

भारतीय सेना की ऐतिहासिक कार्रवाई पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संबित पात्रा बोले- “हमने मिट्टी में मिला दिया”

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 100+ आतंकी ढेर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 12 मई : 2025,

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पहली बार आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत, राजनीतिक इच्छाशक्ति और आतंक के खिलाफ अडिग नीति का प्रतीक बन गया है।

सेना ने दिखाया अदम्य साहस, 9 आतंकी ठिकाने नष्ट

संबित पात्रा ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 बड़े आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एक सटीक जवाबी हमला थी जिसमें:

  • 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए
  • 11 पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया गया
  • 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए

पात्रा ने कहा, “सेना ने अदम्य साहस दिखाया और आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। हमने एक-एक जान का हिसाब लिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था वादा: “मिट्टी में मिलाएंगे और घुसकर मारेंगे”

संबित पात्रा ने याद दिलाया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जब देश के 26 नागरिकों की जान गई, तब प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि इसका जवाब दुश्मन की कल्पना से परे होगा। पात्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने तब कहा था कि हम बदला लेंगे — घुसकर मारेंगे, मिट्टी में मिलाएंगे — और वही हमने किया।”

ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया के लिए संदेश

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी परमाणु हथियार संपन्न देश पर इतने व्यापक स्तर की जवाबी सैन्य कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा, “हमने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। दुश्मन को हमने यह संदेश दे दिया है कि हमारे लिए कोई जगह दूर नहीं है, पंजाब तक जाकर ठिकानों को ध्वस्त किया गया।”

पाकिस्तान की दोहरी भूमिका उजागर

पात्रा ने यह भी खुलासा किया कि जिन आतंकियों के शव निकले, उनके जनाजे में पाकिस्तान के तमाम राजनीतिक नेता शामिल हुए। इससे यह स्पष्ट होता है कि पाक सरकार और आतंकी संगठनों की मिलीभगत अब किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद का पालक और संरक्षक बना हुआ है, लेकिन अब भारत चुप नहीं बैठेगा।”

Releated Posts

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

NSG का पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी नारी शक्ति

12 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण में महिला जवानों को मिलेगी कमांडो तकनीक, हथियार संचालन, टैक्टिकल ऑपरेशन और बंधक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

FSSAI का बड़ा एक्शन, दिग्गज फूड ब्रांड्स पर कसा शिकंजा, 5-स्टार होटल और रेस्टोरेंट्स को भी नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर 150 से ज्यादा नोटिस;…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

यमन-सोमालिया में समुद्री लुटेरों का आतंक, दो जहाजहाईजैक; 22 भारतीय फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :अदन की खाड़ी में 16 और सोमालिया तट के पास छह भारतीय नाविकों समेतजहाज कब्जे…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *