लखनऊ। अलीगढ़ के युवक योगेश गोस्वामी ने प्रदेश सपा मुख्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली। योगेश…
ब्रेकिंग: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज AAP विधायक मनजिदर सिंह लालपुरा को 2013 के दलित लड़की से छेड़छाड़ मामले में…
13 सितम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025 : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनुपम कुमार के दिशा निर्देशन में 13 सितम्बर दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, बाह्य स्थित न्यायालयों में एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सुभाष चन्द्रा के विश्राम कक्ष में सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं प्रबन्धकगण के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी। नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि आप अपने-अपने बैंक में प्रीलिटिगेशन स्तर से सम्बन्धित मामलों में से अधिक से अधिक मामले चिन्हित कर उसकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को अविलम्ब उपलब्ध करा दंे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने बैंकों से ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करके राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बैठक में यूको बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, इण्डियन बैंक के अधिकारी व प्रबन्धक के अनुपस्थित रहने पर लीड मैनेजर को निर्देशित किया कि वह भविष्य में बैंकर्स की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बैंकर्स को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार अपने अधिकारी-कर्मचारीगण से करायें जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो सके और वादकारीगण इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकें। अपर जिला जज, पूर्णकालीन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयों में छोटे-छोटें प्रकृति के मामलें लम्बित हो, के अतिरिक्त पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंको, वित्तीय संस्थाओं एवं विभागों में लम्बित या प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में अशोक कुमार सोनी लीड बैंक मैनेजर, मौ0 मसूद अंसारी शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, अमर सिंह शाखा प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, अजीत सिंह पैसल शाखा प्रबन्धक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, राजीव डालाकोरी वरिष्ठ प्रबन्धक बैंक ऑफ इण्डिया, सचिन कुमार शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, क्यू0आर0 जिलानी शाखा प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक, रविन्द्र वर्मा शाखा प्रबन्धक इण्डियन ओवरसीज बैंक, अन्सुल चौहान शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शुभम वर्मा अधिकारी कैनरा बैंक, हरीश कुमार शर्मा अधिकारी आईडीबीआई बैंक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 10 सितंबर 2025 : इफको द्वारा नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग एवं…
अलीगढ़, 10 सितम्बर : महानिदेशालय प्रान्तीय रक्षक दल, विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर जितेन्द्र कुमार चौहान ने जिले के सभी…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: डीएम ने सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को कड़ाई से अनुपालन करने के दिए निर्देश अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 10 सितम्बर 2025।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन संबंधी…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोने-चांदी की महंगाई को लेकर BJP पर निशानाउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पानी की समस्या को लेकर बड़ा…
एएमयू में “तमिल कथा साहित्यः सीमाओं से परे” विषय पर साहित्यिक मंच आयोजित अलीगढ़ मुस्लिम…
एएमयू आरसीए में सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए सुपर-30 प्रवेश परीक्षा आयोजित अलीगढ़, 29 जनवरीः…