• Home
  • लखनऊ
  • 45 हजार होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, जूनियर एडेड भर्ती की भी समयसारिणी जारी
Image

45 हजार होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, जूनियर एडेड भर्ती की भी समयसारिणी जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस प्रक्रिया को सिपाही भर्ती की तर्ज पर आयोजित करेगा। शासन ने भर्ती की मार्गदर्शिका जारी कर दी है। पंजीकरण एक जुलाई से ऑनलाइन शुरू होगा और प्रत्येक जिले में रिक्तियों का विवरण वहीं के जिला कमांडेंट देंगे। आवेदक अपने मूल जिले की रिक्तियों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ अंक तालिका या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की जाएंगी। आरक्षण की गणना रिक्तियों के अनुरूप होगी। उपक्रम सेवाओं में नियमित कार्यरत, निगम या निकाय से हटाए गए, आपराधिक मामलों में विचाराधीन तथा एक से अधिक पत्नी या पति वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।

वहीं प्रयागराज से मिली जानकारी के अनुसार एडेड जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक भर्ती की समयसारिणी जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के निर्देशानुसार 6 सितंबर 2022 को घोषित संशोधित परिणाम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 30 जनवरी 2026 तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इसमें कुल 1515 पद शामिल हैं—1262 सहायक अध्यापक और 253 प्रधानाध्यापक के। वेबसाइट पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

Releated Posts

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, बूथ स्तर…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

नदियां उफान पर, गांवों में पानी, यूपी के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार; गाजीपुर में 2000 भेड़ों का छह…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *