• Home
  • अलीगढ
  • पूजा शकुन पांडेय का 12 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, उत्तराखंड से नेपाल तक तलाश में जुटी पुलिस
Image

पूजा शकुन पांडेय का 12 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, उत्तराखंड से नेपाल तक तलाश में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। हाथरस के खेरेश्वर चौराहे पर बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपित पूजा शकुन पांडेय का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं, मगर सफलता हाथ नहीं लगी है।

हत्या की रात पूजा शकुन पांडेय रात करीब साढ़े दस बजे अलीगढ़ से फरार हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन पूरी तरह बंद है और अब तक उसने कोई नई सिम भी नहीं खरीदी। पुलिस को शक है कि पूजा शकुन पांडेय उत्तराखंड या फिर नेपाल भाग गई हो सकती है। इसी संदेह के चलते पुलिस की एक टीम उत्तराखंड के आश्रमों में डेरा डालकर उसकी खोजबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से पूजा शकुन को उत्तराखंड छोड़ने वाले टैक्सी चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक किसी तरह का ठोस सुराग नहीं मिला है। रोरावर इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पूजा शकुन की तलाश में पुलिस की टीमें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता, जो खैर में टीवीएस बाइक शोरूम के संचालक थे, की खेरेश्वर चौराहे पर बाइक सवार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक अशोक पांडेय तथा शूटरों फजल और आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फिलहाल पूजा शकुन पांडेय फरार है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है और गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया है। बावजूद इसके, उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *