• Home
  • रायबरेली
  • राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे, दिशा बैठक में लेंगे समीक्षा
Image

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे, दिशा बैठक में लेंगे समीक्षा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और दिशा (जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति) की बैठक में समीक्षा करना है।

राहुल गांधी बचत भवन में आयोजित दिशा समिति की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। पिछली दिशा बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी, जिसमें कई मुद्दे उठाए गए थे, लेकिन कई मामलों का अब तक निस्तारण नहीं हो सका है। राहुल गांधी इस बैठक में उन लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

बैठक में रायबरेली जिले के अधिकारियों के अलावा अमेठी से सांसद केएल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद राहुल गांधी जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की जमीनी रिपोर्ट लेंगे। उनके दौरे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे हो रहे हैं या नहीं।

राहुल गांधी का यह दौरा लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जिले में उनकी सक्रियता को भी दर्शाता है। माना जा रहा है कि वह जनता से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रभावशीलता का फीडबैक भी लेंगे।

Releated Posts

रायबरेली में PDA रथ पर सवार होंगे अखिलेश, राहुल लोधी के घर चाय पर होगी मुलाकात

सपा-एबीवीपी विवाद के बाद 24 सितंबर को पहुंचेंगे सपा प्रमुख, चुरुआ से रथ के जरिए रायबरेली शहर आने…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

छह साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला,दो आरोपी बरी;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रायबरेली में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड सूबेदार से 82.5 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में साइबर अपराध का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

रायबरेली :निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने आठ लोगों को रौंदा, चार लड़कियों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सामुदायिक भोज से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसारायबरेली जिले में रविवार को तेज रफ्तार का…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *