• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में सीरतुन्नबी सप्ताह का शुभारंभ, मानवता और करुणा के संदेश पर जोर
Image

एएमयू में सीरतुन्नबी सप्ताह का शुभारंभ, मानवता और करुणा के संदेश पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 25 अक्तूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीरत कमेटी द्वारा आयोजित सप्ताहव्यापी “सीरतुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) कार्यक्रम” का शुभारंभ स्ट्रेची हॉल में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. आसिम जफर ने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद साहब की शिक्षाएँ मानवता के लिए सार्वभौमिक संदेश हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पैगम्बर के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान और नैतिकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा विश्वविद्यालय में सीरत एकेडमी की स्थापना में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्य वक्ता डॉ. रजी-उल-इस्लाम नदवी, सचिव जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, ने कहा कि सीरत की महफिलें एक नेमत हैं और पैगम्बर से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने नबी ए करीम पर की गई आलोचनाओं का प्रभावशाली उत्तर देकर अपनी श्रद्धा और निष्ठा सिद्ध की थी। उन्होंने यह भी बताया कि सीरत सप्ताह की परंपरा अल्लामा शिब्ली नोमानी ने अपने निवास पर आरंभ की थी, जो अब विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पहचान बन चुकी है।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. मोहम्मद हबीबुल्लाह कासमी, डीन, फैकल्टी ऑफ थियोलॉजी, ने कहा कि पैगम्बर का जिक्र बरकत और सच्चे ईमान की निशानी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेहान अख्तर ने किया, जबकि डॉ. मोहम्मद आसिम खान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रारंभ में कारी मोहम्मद आजम ने कुरआन की तिलावत और कारी मोहम्मद अजमल ने हम्द पेश की।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *