• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर: पिपरौली बाजार में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
Image

गोरखपुर: पिपरौली बाजार में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शनिवार 14 जून 2025 गोरखपु

गोरखपुर के गीड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौली बाजार में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। छह साल की मासूम बच्ची के साथ बिहार के गया निवासी अखिलेश सिंह ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची को खून से लथपथ हालत में चौकी के नीचे फेंककर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ गीड़ा की एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। परिवार पिपरौली बाजार में किराए के मकान में रहता है। शनिवार को बच्ची के पिता किसी काम से महावीर छपरा गए थे, जबकि मां काम पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अखिलेश सिंह बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसने मुंह दबाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने पर बच्ची फिर चिल्लाने लगी।

इसी बीच बच्ची का पिता घर पहुंचा और बेटी को खून से लथपथ हालत में देखकर स्तब्ध रह गया। आरोपी को भागते देख पिता ने शोर मचाया और पत्नी को सूचना दी। दोनों बच्ची को लेकर गीड़ा थाने पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

आरोपी का विश्वासघात
पिपरौली बाजार में रहने वाला यह मजदूर परिवार कभी नहीं सोच सकता था कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति इतना घिनौना कृत्य करेगा। आरोपी अखिलेश सिंह पीड़ित परिवार से महज 300 मीटर दूर अकेले रहता था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह अक्सर बच्चों को टॉफी-बिस्किट देकर विश्वास जीतता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

Releated Posts

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *