• Home
  • Uncategorized
  • अलीगढ़: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों को मिला नेताओं और किसानों का समर्थन
Image

अलीगढ़: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों को मिला नेताओं और किसानों का समर्थन

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों को मिला नेताओं और किसानों का समर्थन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव बहाली और आंदोलनकारी छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को इस आंदोलन को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा नेता अब्दुल हमीद गांधी, प्रदेश युवा कांग्रेस, सपा छात्र नेताओं और संयुक्त किसान मोर्चा का खुला समर्थन मिला।

बाब-ए-सैयद गेट पर छात्रों को संबोधित करते हुए अब्दुल हमीद गांधी ने कहा कि फीस वृद्धि वापस ली जाए और छात्राओं से अभद्रता करने वाली प्रॉक्टर टीम को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि चाहे उन पर एफआईआर दर्ज कर दी जाए, लेकिन छात्रों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। गांधी ने एएमयू कुलपति से संवाद का रास्ता अपनाने और तानाशाही रवैया छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, इसलिए 36% फीस वृद्धि अन्यायपूर्ण है।

छात्र संघ चुनाव और निलंबन वापसी की मांग

गांधी ने आठ वर्षों से रुके छात्र संघ चुनाव कराने, निलंबित छात्रों की बहाली और छात्र संघ को पुनः सक्रिय करने की भी मांग उठाई। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आवाज बुलंद रखें लेकिन प्रदर्शन संविधान के दायरे में और शांति से करें।

युवा कांग्रेस और सपा छात्र नेताओं का प्रदर्शन

प्रदेश युवा कांग्रेस और सपा छात्र नेताओं ने जिलाचिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर एएमयू कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि पांच दिनों में फीस वृद्धि का निर्णय वापस न हुआ तो एएमयू कूच किया जाएगा। प्रदर्शन में राजा, शारिक ठाकुर, अंसार सिद्दीकी, राज सिंह, सनी बघेल, इरफान खान, नईम, अरमान, मोहम्मद नासिफ, यूसुफ मिंटो, फैजान पठान, अब्दुल वाजिद, सैयद फैजान अली, दिलशाद, आबिद मलिक और सरदार प्रभाव सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

किसानों का समर्थन

शाम 5 बजे संयुक्त किसान मोर्चा का जिला प्रतिनिधिमंडल एएमयू पहुंचा और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल में क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष नगेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, कृष्णकांत सिंह, मुनेश पाल सिंह और गोकुल करन शामिल थे। किसानों ने भी छात्र संघ चुनाव बहाली, फीस वृद्धि वापसी और आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द करने की मांग की।

विरोध मार्च और आरोप

सोमवार को सोशल साइंस और आर्ट फैकल्टी के छात्रों ने डंक प्वाइंट से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अशरफ ठाकुर ने आरोप लगाया कि नमाज पढ़ने जा रहे छात्रों के साथ प्रॉक्टर टीम ने अभद्रता और हाथापाई की, जबकि पहले भी यहां नमाज अदा होती रही है।

Releated Posts

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top