• Home
  • आगरा
  • पहलगाम हमले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कड़ा बयान: “अब निंदा नहीं, सीधी कार्रवाई हो”
Image

पहलगाम हमले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कड़ा बयान: “अब निंदा नहीं, सीधी कार्रवाई हो”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 अप्रैल: 2025,

पहलगाम हमले को बताया सोची-समझी साजिश

जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पहलगाम में हिंदुओं पर हुए हमले को एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को मारना, बर्बरता की पराकाष्ठा है। यह आतंकियों की सीधी युद्ध चेतावनी है और अब सरकार को केवल निंदा नहीं, बल्कि कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिंधु जल संधि को खत्म करने या पानी बंद करने की धमकी से आतंकवाद नहीं रुकेगा। सरकार को सबसे पहले हमले के दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। इसके बाद सीमापार बैठे आतंक के आकाओं को सबक सिखाने के लिए युद्ध की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “देश की जनता सरकार के साथ है।”

गोमाता संरक्षण अभियान की जानकारी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गोमाता के संरक्षण के अपने मिशन की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि देशभर में 33 करोड़ मतदाता तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जो गोमाता के संरक्षण के लिए समर्पित होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में एक ‘गो सांसद’ नियुक्त किया जा रहा है, जिन्हें संसद में भेजा जाएगा ताकि गोसेवा को वास्तविक संरक्षण मिल सके।

आगरा में पत्रकारों से की वार्ता

स्वामी जी शुक्रवार को ग्वालियर होते हुए आगरा पहुंचे। आगरा में दयालबाग स्थित डॉ. दीपिका उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने पहलगाम घटना और अन्य विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम का भी अवलोकन किया।

हरिद्वार के लिए प्रस्थान

आगरा प्रवास के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए। वहां वे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे।

Releated Posts

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *