• Home
  • मुंबई
  • सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी,
Image

सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया मैसेज

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘भाईजान’ कहे जाने वाले सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर उन्हें जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी भेजी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात शख्स ने न केवल सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि यह भी कहा कि उसे घर में घुसकर मारा जाएगा। इतना ही नहीं, धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ाया जाएगा। इस घटना ने पुलिस और सलमान के फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ा दी है।

वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस साइबर सेल की मदद से उस तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। पिछले कुछ वर्षों में कई बार उन्हें और उनके परिवार को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि कुछ समय से यह मामला शांत था, लेकिन अब फिर से खतरा मंडराने लगा है।

Releated Posts

आईआईटी बॉम्बे छात्र की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले

पिता ने लगाया जातिसूचक गाली और संस्थागत उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज मुंबई।…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्ध हिरासत में, एक के पास मिली बंदूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खुद को PMO अधिकारी और दूसरा व्यक्ति बॉडीगार्ड बता रहा था, नकली आईडी कार्ड…

ByByHindustan Mirror News Sep 8, 2026

मुंबई के भूलेश्वर में बड़ा हादसा, 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा गिरी, दो की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आगमन के दौरान बिगड़ा प्रतिमा का संतुलन, पांच लोग घायल; पंडाल से 50-60 मीटर…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

Gen Z और अल्फा से 6 अगस्त को संवाद करेंगे मोहन भागवत, युवाओं के सामने रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : I.I.M.U.N. की 15वीं वर्षगांठ पर मुंबई में होगा विशेष कार्यक्रम मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *