• Home
  • Delhi
  • ट्रंप ने NATO देशों से की चीन पर 100% टैरिफ लगाने की अपील
Image

ट्रंप ने NATO देशों से की चीन पर 100% टैरिफ लगाने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक नया आर्थिक प्रस्ताव रखा है। उन्होंने NATO के सभी 32 सदस्य देशों से अपील की है कि वे चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाएं। ट्रंप का मानना है कि यदि सभी देश एकजुट होकर यह कदम उठाते हैं तो रूस पर दबाव बढ़ेगा और युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।

रूस से तेल खरीदने पर चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि जब तक NATO देश रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे, तब तक रूस पर कड़े प्रतिबंधों का असर नहीं होगा। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि सभी देश रूस से तेल का व्यापार रोक दें और चीन पर भारी टैरिफ लागू करें तो ही आर्थिक दबाव असर दिखाएगा।

भारत का नाम नहीं, लेकिन वार्ता के संकेत

इस बार ट्रंप ने भारत को सीधे तौर पर निशाने पर नहीं लिया। हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने बयान जारी कर भारत और चीन पर टैरिफ लगाने का आह्वान किया। इसके साथ ही भारत के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने के संकेत दिए गए हैं। अमेरिका भारत पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटाने पर भी चर्चा कर रहा है।

भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश

भारत में अगले अमेरिकी राजदूत बनने वाले सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के वाणिज्य और व्यापार मंत्री को अगले सप्ताह अमेरिका बुलाने का न्योता दिया है। माना जा रहा है कि इस वार्ता में व्यापार समझौते की बारीकियों पर चर्चा होगी। अमेरिका का कहना है कि उसका मकसद केवल रूस पर दबाव बनाकर यूक्रेन संकट को समाप्त करना है।

Releated Posts

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

2029 की तैयारी पर कांग्रेस में सवाल, कई अहम पद खाली; संगठन कमजोर तो कैसे जीतेगी चुनावी जंग?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बीजेपी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौतियां, कई राज्यों में प्रभारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *