• Home
  • अलीगढ
  • कोल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी ने जन समस्याओं का कराया त्वरित निस्तारण
Image

कोल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी ने जन समस्याओं का कराया त्वरित निस्तारण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

अलीगढ़, जन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु कोल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न आने पाए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी क्राइम ममता कुरील, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चंद त्रिपाठी, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जन सुनवाई के दौरान कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रेम स्वरूप (हीरपुर हुसैनपुर) ने सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। हरि सिंह ठाकुर (नरेंद्रगढ़ी) ने रास्ता खाली कराने, मीना (हरदासपुर) ने राशन कार्ड में यूनिट न बढ़ाए जाने, नाहर सिंह (खेरुपुरा) ने खतौनी में नाम संशोधन में लापरवाही, भूप सिंह (भदेशी माफी) ने अवैध कब्जा हटवाने और हेमंत कुमार सिंह (खराई) ने खेत में दोनों ओर नाली निर्माण कराने की शिकायत दर्ज कराई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाए, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

Releated Posts

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

ByByHindustan Mirror News Jun 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top