हिन्दुस्तान मिरर | 5 अप्रैल 2025
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला मुख्यालय पर ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर मुख्यालय परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से सफाई के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पार्टी स्थापना दिवस को सेवा भाव के साथ मनाने की परंपरा को दोहराया और आने वाले आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। स्वच्छता अभियान को लेकर स्थानीय जनता में भी सकारात्मक संदेश गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ,ठाकुर शल्यराज सिंह, ठा हरेन्द्र सिंह जिला ,मंत्री अवध सिंह बघेल, ठाकुर सुरेश सिंह, मुकेश सिंह ,राजेश राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

















