• Home
  • अलीगढ
  • सर्किल रेट निर्धारण पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल
Image

सर्किल रेट निर्धारण पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: अलीगढ़, 27 मार्च 2025: जिले में संपत्ति मूल्यांकन के प्रस्तावित पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने जनता को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश के तहत प्रस्तावित सर्किल रेट पुनरीक्षण की प्रतियां संबंधित उप निबंधक कार्यालय, सभी तहसीलों, सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय अलीगढ़ एवं जिला निबंधक व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालय में उपलब्ध कराई गई हैं।

जनता इन प्रतियों का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय अवधि के दौरान 07 अप्रैल 2025 तक कर सकती है। यदि किसी व्यक्ति को प्रस्तावित दरों पर आपत्ति हो, तो वह निर्धारित तिथि तक संबंधित कार्यालयों में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 07 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अतः नागरिकों से अनुरोध है कि वे समय रहते प्रस्तावित सर्किल रेट का निरीक्षण करें और यदि आवश्यक हो, तो अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top