• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ : श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शिक्षक संघ इकाई का गठन, प्रो. शालिनी चौधरी बनीं अध्यक्ष
Image

अलीगढ़ : श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शिक्षक संघ इकाई का गठन, प्रो. शालिनी चौधरी बनीं अध्यक्ष

श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ में दिनांक 07 मई 2025 को शिक्षक संघ इकाई का गठन उत्साहपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस गठन में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर योग्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें प्रोफेसर शालिनी चौधरी को अध्यक्ष, डॉ कविता भारती को उपाध्यक्ष, प्रो मंजू लता को सचिव, सुश्री प्रियंका दीक्षित को संयुक्त सचिव, डॉ अदिति जैन को कोषाध्यक्ष तथा डॉ पद्मा सक्सेना को ऑडिटर के पद पर निर्वाचित किया गया।

इस चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी प्रो. संगीता कुमार द्वारा कुशलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षक समुदाय का उत्साह देखते ही बनता था। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह आश्वासन दिया कि वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। साथ ही, उन्होंने शिक्षक संघ को एकजुटता और पारस्परिक सहयोग के साथ मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाएं डॉ विनीती गुप्ता, डॉ रेखा आर्य, डॉ बृजरानी शर्मा, डॉ प्रभा वार्ष्णेय, डॉ आरती गहरवार, डॉ हेमलता अग्रवाल सहित कई गणमान्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह संघ शिक्षकों के हित में सशक्त भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक अभिनंदन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के साथ हुआ, जिससे महाविद्यालय में संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत हुई।

Releated Posts

अलीगढ़: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला अधिवक्ता पर अश्लील टिप्पणियां, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पूर्व शिकायत के निस्तारण के बाद फिर सक्रिय हुए शातिर, पीड़िता ने सामाजिक प्रतिष्ठा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top