• Home
  • अलीगढ
  • ग्रेटर अलीगढ़ योजना की जमीन पर एडीए ने शुरू किया कब्जा, 4 हेक्टेयर क्षेत्र पर जेसीबी से कार्यवाही
Image

ग्रेटर अलीगढ़ योजना की जमीन पर एडीए ने शुरू किया कब्जा, 4 हेक्टेयर क्षेत्र पर जेसीबी से कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दीपोत्सव के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शनिवार को एडीए की टीम ने खैर रोड स्थित प्रस्तावित योजना की भूमि में से लगभग चार हेक्टेयर पर जेसीबी की मदद से कब्जा लिया। सचिव दीपावी भार्गव ने बताया कि अब तक कुल 220 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है, जिसमें 20 हेक्टेयर सरकारी और 200 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। एडीए ने योजना को तीन चरणों में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसमें पहला चरण 70 हेक्टेयर का होगा।

एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा के निर्देशन में एई वेद प्रकाश चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। योजना के लिए कुल 335 हेक्टेयर भूमि सात गांवों से अधिग्रहित की जानी है। इस पर लगभग 700 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है, जिसमें से 350 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार दे चुकी है। शेष राशि एडीए वहन करेगा। सितंबर 2023 में भूमि बैनामे की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके तहत किसानों से सर्किल रेट से चार गुना दर पर भूमि खरीदी जा रही है। शासन की स्वीकृति मिलते ही योजना को आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *