हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 अप्रैल : 2025:अलीगढ़,
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर अनुमानित 4.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धनीपुर हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी। निर्माण कार्य के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शामिल था, जिस पर लगभग 28 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन बारिश के समय आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इस समस्या को लेकर हाल ही में विमान पतंग निदेशक एसएस अग्रवाल ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था के लिए एक नाला निर्माण का सुझाव दिया था। इसके लिए 4.30 करोड़ रुपये की राशि की मांग की गई थी। इस प्रस्ताव के आधार पर नागरिक उड्डयन विभाग को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें नाले के निर्माण के लिए स्पष्ट आख्या मांगी गई है।
पूर्व में अधिशासी अभियंता अभिनव कुमार चौरसिया ने भी नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा था। अब स्थानीय अधिकारियों से नाला निर्माण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है ताकि इस परियोजना को जल्द शुरू किया जा सके और यात्रियों को बारिश में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

















