• Home
  • आगरा
  • टीकरी गांव में जमीनी रंजिश में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पूर्व प्रधान अरविंद यादव और पुत्र की निर्मम हत्या
Image

टीकरी गांव में जमीनी रंजिश में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पूर्व प्रधान अरविंद यादव और पुत्र की निर्मम हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025

आगरा, नगला सिंघी (टीकरी)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी में रविवार को दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) और उनके पुत्र विकास यादव (25) की खेत पर फावड़े और पत्थरों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। हत्या के आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

20 साल पुराना था जमीनी विवाद

गांव टीकरी निवासी अरविंद यादव का अपने ही गांव के हुब्ब लाल यादव के परिवार से करीब 20 साल पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अरविंद यादव ने दो दशक पहले हुब्ब लाल के पिता साहब सिंह से खेत का एक टुकड़ा बैनामा के जरिए अपने नाम करा लिया था। लेकिन हुब्ब लाल और उनके पुत्रों का आरोप था कि उनके पिता को बहला-फुसलाकर और कम कीमत में जमीन का बैनामा कराया गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार तनाव और कहासुनी हो चुकी थी।

खेत पर पहुंचते ही हुआ खूनी संघर्ष

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब 4:30 बजे अरविंद यादव अपने पुत्र विकास के साथ खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कराने पहुंचे थे। उसी समय हुब्ब लाल और उनके पुत्र भी वहां पहुंच गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि हुब्ब लाल के पुत्रों ने पहले अरविंद यादव पर फावड़े से हमला किया, फिर उनके पुत्र विकास को भी पत्थरों से कुचल दिया। बुरी तरह घायल पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना बेहद निंदनीय है। पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *