अलीगढ

डॉ. लक्ष्मी ने सर सैयद अहमद खान की पेंटिंग कुलपति को भेंट की

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 अक्टूबरः एएमयू एबीके हाई स्कूल (ब्वॉयज) की शिक्षिका और प्रख्यात कलाकार डॉ. लक्ष्मी ने सर सैयद अहमद खान के जीवन और दृष्टिकोण से प्रेरित एक उत्कृष्ट पेंटिंग तैयार की है, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उनके संघर्ष, दृढ़ निश्चय और अटूट प्रयासों को दर्शाया गया है। डॉ. लक्ष्मी ने यह चित्र सर सैयद के जन्मदिवस के अवसर पर एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून को उनके कार्यालय में भेंट किया। इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय की मेम्बर इंचार्ज प्रो. विभा शर्मा भी उपस्थित थीं। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह चित्र सर सैयद के दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सुंदरता से प्रदर्शित करता है।” डॉ. लक्ष्मी ने बताया कि यह चित्र सर सैयद के एकता और सद्भाव के संदेश से प्रेरित है। उन्होंने कहा उन्होंने यह चित्र उस दूरदर्शी व्यक्तित्व के सम्मान में बनाया, जिसने दृढ़ विश्वास और लगन से इस महान संस्थान की नींव रखी। सर सैयद ने कठिनाइयों, अस्वीकृतियों और आलोचनाओं के बावजूद शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का जो सपना देखा, उसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

ByByHindustan Mirror News Oct 18, 2025

एएमयू वीमेंस कॉलेज में सर सैयद की स्मृति में सुलेख प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 18 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के महिला कॉलेज में सर सैयद दिवस समारोह…

ByByHindustan Mirror News Oct 18, 2025

एएमयू के डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर ने प्रो. अहरार हुसैन को यूजीसी-डीईबी नियुक्ति पर दी बधाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 18 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई)…

ByByHindustan Mirror News Oct 18, 2025

आईसीएमआर ने एएमयू एमडीएस शोध परियोजना को दी वित्तीय सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 18 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज की एक…

ByByHindustan Mirror News Oct 18, 2025
Image Not Found

प्रो. कुदसिया तहसीन एएमयू स्कूल शिक्षा निदेशालय की नई निदेशक नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 9 दिसम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग की अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा…

ByByHindustan Mirror News Dec 9, 2025

कैंसर रोगियों में जीवन-गुणवत्ता मूल्यांकन पर शोध के लिए एएमयू डेंटल चिकित्सक को पीएचडी की उपाधि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 9 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जेड.ए. डेंटल कॉलेज की पीरियोडॉन्शिया एंड कम्युनिटी…

ByByHindustan Mirror News Dec 9, 2025
Scroll to Top