• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, कैनरा बैंक के अधिकारियों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
Image

अलीगढ़: कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, कैनरा बैंक के अधिकारियों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, । क्वार्सी क्षेत्र स्थित थाना सिविल लाइंस (पुराना नाम: गांधीगेट) क्षेत्र में एक कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में अदालत के आदेश पर कैनरा बैंक के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पला रोड निवासी हार्डवेयर कारोबारी योगेश कुमार शर्मा ने यह मामला दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने कैनरा बैंक की मुख्य शाखा से एक लोन लिया था, जिसकी नियमित किस्तें भी अदा की गईं। लोन के बदले उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पंजीकृत पला रोड स्थित एक अचल संपत्ति को बंधक रखा था, जिसकी बाजार कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये थी। बैंक द्वारा उस समय इस संपत्ति की कीमत 1.75 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने साजिश के तहत बिना सूचना दिए गुपचुप तरीके से एक फर्जी और कम वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार कराई और संपत्ति की कीमत घटाकर मात्र 1.28 करोड़ रुपये दिखा दी। इसके आधार पर उन्होंने संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी।

योगेश शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए बैंक अधिकारियों से शिकायत की और सवाल उठाया कि जब बैंक ने पहले ही संपत्ति की कीमत 1.75 करोड़ रुपये आंकी थी, तो फिर अचानक उसकी कीमत घटाकर नीलामी करने का क्या औचित्य है? इस पर उन्हें जवाब मिला कि “हम अपनी मर्जी से मूल्यांकन करेंगे।”

कारोबारी का आरोप है कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया और जब कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर थाना सिविल लाइंस में कैनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) के एजीएम अजीत कुमार जग्गा, जोन रिकवरी के सहायक प्रबंधक नवीन वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक मोहसिन गिल, मुख्य शाखा के प्रबंधक प्रमोद फुलवारी और आर्किटेक्ट नीरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top