• Home
  • बुलंदशहर
  • आतंकी हमले के बाद सरकार की सख्ती: बुलंदशहर से चार पाकिस्तानी महिलाएं रोते हुए भेजी गईं वापस
Image

आतंकी हमले के बाद सरकार की सख्ती: बुलंदशहर से चार पाकिस्तानी महिलाएं रोते हुए भेजी गईं वापस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत विजिटर वीजा पर भारत आईं पांच पाकिस्तानी महिलाओं में से चार को गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान वापस भेजा गया। इन महिलाओं की पहचान रुदाबा, नौशाबा, खालिदा और सबाहत के रूप में हुई है।

विदाई के समय सभी महिलाएं बेहद भावुक नजर आईं और रोती हुई दिखीं। ये सभी महिलाएं भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं, लेकिन सरकार के आदेश के बाद इन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ना पड़ा।

सरकार ने दिए 48 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश
केंद्र सरकार ने आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के निर्देश दिए थे। आदेश न मानने पर वीजा रद्द करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसी के तहत लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन महिलाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

दो पाकिस्तानी बच्चों को भी भेजा जाएगा वापस
इस बीच, गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट टर्म वीजा पर आए दो पाकिस्तानी बच्चों को भी पाकिस्तान भेजने की तैयारी चल रही है। ये बच्चे कैला भट्ठा कॉलोनी में रह रहे थे। इनकी उम्र तीन और पांच साल बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि उनकी मां भारतीय मूल की हैं जबकि पिता पाकिस्तानी हैं।

विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) दिल्ली ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को इन बच्चों की जानकारी दी थी। सत्यापन के बाद रिपोर्ट एफआरआरओ को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर इन्हें भी जल्द पाकिस्तान भेजा जाएगा।

Releated Posts

बुलंदशहर में सिपाही ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, ऑडियो में छुट्टी न मिलने और प्रताड़ना के लगाए आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :25 वर्षीय सिपाही सुधीर ठाकुर ने मौत से पहले रिकॉर्ड किए ऑडियो में चौकी प्रभारी…

ByByHindustan Mirror News Jul 17, 2026

बुलंदशहर में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निजामपुर गांव में दो गुट आमने-सामने, एक की गोली से और दूसरे की गाड़ी…

ByByHindustan Mirror News Jul 15, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुई युवती

बुलंदशहर:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *