• Home
  • अलीगढ
  • जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, नवजात बच्चियों को मिली सौगात
Image

जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, नवजात बच्चियों को मिली सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 सितम्बर 2025। ’’स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’’ सेवा पखवाड़ा के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाना और समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना रहा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. तैय्यब ने की। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए सभी को इनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर 11 नवजात बच्चियों को मच्छरदानी भेंट की गई ताकि उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही माताओं को कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे बच्चियों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित हो सके।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर सीमा अब्बास, एचईडब्ल्यू वर्षा रानी, जेंडर स्पेशलिस्ट नीतू सारस्वत, वंदना शर्मा और मंजू पैरामेडिकल नर्स मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर बेटियों के महत्व पर जोर दिया और समाज से उनका सम्मान व समान अवसर देने की अपील की।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026
1 Comments Text
  • 📫 System: Transfer 0.3 BTC failed. Fix here >> https://graph.org/Get-your-BTC-09-04?hs=fe60bc02747fa6cb36d952af097e32cb& 📫 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    o1gpop
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *