• Home
  • अलीगढ
  • आश्रय गृह समिति ने वृद्धाश्रम छर्रा का किया निरीक्षण, मिली कई खामियां
Image

आश्रय गृह समिति ने वृद्धाश्रम छर्रा का किया निरीक्षण, मिली कई खामियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 28 अक्टूबर 2025। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार के आदेशानुसार गठित आश्रय गृह समिति ने सोमवार को छर्रा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। समिति की अध्यक्ष अपर जिला जज कोर्ट संख्या-05 श्रीमती पारूल अत्री और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने अधीक्षिका श्रीमती गिरजेश यादव की उपस्थिति में वृद्धाश्रम की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान समिति ने वृद्धजनों से बातचीत की। महिला वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें सुबह वेसन की पकोड़ी और चाय दी गई, जिसकी पुष्टि पुरुष वृद्धजनों ने भी की। दोपहर के भोजन में चावल, रोटी, अरहर की दाल और पत्तागोभी की सब्जी पाई गई, जबकि मेनू में लौकी के कोफ्ते का उल्लेख था, इस पर अधीक्षिका स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं।

वृद्धाश्रम में कुल 93 पंजीकृत वृद्धजन हैं, जिनमें से 86 उपस्थित बताए गए, परंतु मौके पर केवल 55 ही मिले। 31 वृद्धजनों की अनुपस्थिति पर अधीक्षिका कोई जवाब नहीं दे सकीं। समिति ने निर्देश दिया कि केवल वही वृद्धजन पंजीकृत रहें जो वास्तव में आश्रय गृह में निवास कर रहे हैं। साथ ही नालियों, शौचालय और स्नानागार की गंदगी देखकर सफाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीआर सेंटर के कनिष्ठ लिपिक मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top