• Home
  • आगरा
  • भारत-पाक तनाव के बीच आगरा में हाई अलर्ट, ताजमहल से एयरपोर्ट तक सख्त निगरानी
Image

भारत-पाक तनाव के बीच आगरा में हाई अलर्ट, ताजमहल से एयरपोर्ट तक सख्त निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10 मई : 2025,

आगरा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस क्रम में पर्यटन नगरी आगरा में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सक्रियता के बीच शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरेट कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मॉक ड्रिल बढ़ाने और रोजाना पैदल गश्त करने के निर्देश जारी किए गए।

एयरपोर्ट से ताजमहल तक सख्त निगरानी

आगरा का एयरफोर्स बेस और विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल होने के कारण यह शहर हमेशा से संवेदनशील श्रेणी में रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए एयरपोर्ट, छावनी क्षेत्र और ताजमहल के आसपास विशेष निगरानी की जा रही है। ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही, ताजमहल की सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं।

होटलों में प्रतिदिन चेकिंग, विदेशी नागरिकों पर विशेष निगाह

शहर के होटलों में भी सुरक्षा जांच का दौर तेज कर दिया गया है। होटल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। होटल स्टाफ और मालिकों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने को कहा गया है।

किरायेदारों का सत्यापन और पुलिस की छुट्टियां रद्द

पुलिस आयुक्तालय ने शहर के सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन तत्काल कराएं। साथ ही, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट, पैदल मार्च और मॉक ड्रिल शुरू

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिदिन मॉक ड्रिल की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च भी किया जा रहा है।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीसीपी आदित्य, डीसीपी अतुल शर्मा, डीसीपी सैयद अली अब्बास और एसीपी विनायक भोसले समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top