• Home
  • अलीगढ
  • मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 4400 किलो छेना जब्त
Image

मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 4400 किलो छेना जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025। आगामी नवरात्रि, कन्या पूजन और त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी व अवमानक खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर जिलेभर में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बारहद्वारी, जवां, क्वार्सी, गभाना, अकराबाद, टप्पल, खैर और नौरंगाबाद क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

अभियान के दौरान दूध, छेना, पनीर, तेल, खोया, मिठाई और आटे सहित 19 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इस कार्रवाई में 4400 किलोग्राम छेना व करीब 2.60 लाख रुपये मूल्य का संदिग्ध खाद्य पदार्थ मौके पर ही सीज किया गया। विभाग ने साफ किया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहारों पर खाद्य सामग्री खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतें। खुला या बिना ब्रांड वाला सामान न लें और यदि कहीं संदिग्ध खाद्य पदार्थ दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *