हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: अलीगढ़, 28 मार्च: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के आधुनिक भारतीय भाषाओं के विभाग में कश्मीरी अनुभाग के इंचार्ज और सहायक प्रोफेसर डॉ. शाकिर अहमद नाइको द्वारा लिखित पुस्तक “कश्मीरी चिल्ड्रन’स लिट्रेचर: ए क्रिटिकल एवालुएशन” का विमोचन किया गया। इस आयोजन का आयोजन पंजाबी अनुभाग और उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी, लखनऊ के सहयोग से हुआ।
यह पुस्तक कश्मीरी भाषा में बच्चों के साहित्य की ऐतिहासिक प्रगति, उद्देश्यों, सिद्धांतों और चुनौतियों को रेखांकित करती है। साथ ही, यह साहित्य को बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास, मानसिक प्रेरणा, और जीवन की जटिलताओं को समझने का एक प्रभावी माध्यम बताती है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के प्रसिद्ध लेखक और हिंदी के प्रोफेसर प्रो. असगर वजाहत ने पुस्तक को कश्मीरी बच्चों के साहित्य में एक मील का पत्थर बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एएमयू के कला संकाय के डीन और आधुनिक भारतीय भाषाओं के विभागाध्यक्ष प्रो. टी. एन. सतीसन ने की, जबकि आयोजन सचिव की भूमिका प्रो. क्रांति पाल ने निभाई।
















