• Home
  • देश-विदेश
  • लिवरपूल में प्रीमियर लीग जश्न के दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 27 घायल
Image

लिवरपूल में प्रीमियर लीग जश्न के दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 27 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025

UK के लिवरपूल शहर में सोमवार (26 मई) की रात खुशी का माहौल था. प्रीमियर लीग जीतने के बाद टीम और स्टाफ खुली छत वाली बस में सवार होकर शहर के बीचों-बीच विजय परेड कर रहे थे. सड़क किनारे हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को उमड़े थे, लेकिन जश्न का यह नजारा उस वक्त अचानक मातम में बदल गया, जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई. घटना में कुल 27 लोग घायल हो गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं. मर्सीसाइड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान 53 वर्षीय श्वेत ब्रिटिश पुरुष के रूप में की गई है.

मर्सीसाइड पुलिस के अनुसार, यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है. मामले पर कांस्टेबल जेनी सिम्स ने कहा कि यह एक अलग घटना प्रतीत होती है और हम इसके संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं. इसे आतंकवाद के रूप में नहीं देखा जा रहा है. पुलिस ने आगे कहा कि यह मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ है. इसकी जांच की जा रही है और जरूरी सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है. घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देख जा सकता है कि एक काली रंग की कार भीड़ के बीच में घुसकर लोगों को धक्का मारते हुए आगे बढ़ती है. इस दौरान कई लोग कार के नीचे आकर कुचले जाते हैं.

आपातकालीन सेवाओं की सराहनीय भूमिका
घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं. एबुलेंस विभाग ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. आपात सेवाओं की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को और गंभीर होने से रोका.

मामले पर प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने दुख जताया और कहा लिवरपूल में जो हुआ है, वह भयावह हैं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं या प्रभावित हुए हैं. मैं इस चौंकाने वाली घटना पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top