अलीगढ
मण्डलायुक्त ने ’’नो हेलमेट नो फ्यूल विशेष’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान अलीगढ़ 03 सितम्बर 2025 (सू0वि0): आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह ने 30 सितम्बर तक संचालित विशेष अभियान ’’नो हेलमेट-नो फ्यूल विशेष’’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में मण्डल के सभी जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मण्डलायुक्त ने कहा कि ’’नो हेलमेट-नो फ्यूल’’ अभियान जन सुरक्षा व सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मोटरवाहन अधिनियिम 1988 की धारा 129 द्वारा दो पहिया वाहन एवं पिलियन के लिए हेलमेट अनिवार्य है और धारा 194 डी इसके उल्लंघन पर अर्थ दण्ड निर्धारित करती है। उन्होंने बताया कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति द्वारा भी हेलमेट अनुपालन को प्राथमिकता देने के लिए राज्यों को निर्देशित किया है। अतः निर्दिष्ट किया जाता है कि अपने-अपने जिलों जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से अभियान को संज्ञान में लेकर समन्वित रूप से संचालित कराते हुए ’’नो हेलमेट-नो फ्यूल’’ व्यवस्था को कड़ाई से स्थाई रूप में लागू कराते हुए अनुपालन आख्या भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आयुक्त संगीता सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 03 सितम्बर 2025।अलीगढ़ मण्डल की आयुक्त संगीता सिंह ने बुधवार को तहसील खैर के…
अलीगढ़ में मत्स्यजीवी सहकारी संघ की समीक्षा बैठक और 10 सितंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 03 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड के मा0 सभापति श्री वीरू…
नेत्रदान जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगी एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून
अलीगढ़, 3 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान संस्थान की नेत्र बैंक द्वारा ‘चलो संकल्प…

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में “आर्ट इंटीग्रेटेड एक्सोटिका 2025” का भव्य आयोजन
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में “आर्ट इंटीग्रेटेड एक्सोटिका 2025” का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण और…
भवनगढ़ी में एशियन चैम्पियंस नीरू पाठक और रोहित चौधरी का भव्य स्वागत एमएलसी ने किया
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव भवनगढ़ी में झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित चौथी साउथ…



















