• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ मनाया गया
Image

अलीगढ़: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ मनाया गया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 31 जुलाई 2025

अलीगढ़, 31 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे. एन. मेडिकल कॉलेज के फीजियोलोजी विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा 2025 मनाया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों में नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

इस अभियान में विभाग के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नशा मुक्त भारत के संदेश का प्रचार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. गुल आर नवी खान ने स्वस्थ और नशा रहित जीवन जीने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से ‘नशा मुक्त भारत’ मिशन को सहयोग देने, जनजागरूकता फैलाने और स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली, जिसे प्रो. खान ने पढ़ा और उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में दोहराया।

पखवाड़ा की जागरूकता को और प्रभावी बनाने हेतु एक पोस्टर तैयार कर विभाग और कॉलेज के छात्रों के बीच वितरित किया गया

Releated Posts

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *