• Home
  • अलीगढ
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान आरएचटीसी, जवां में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Image

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान आरएचटीसी, जवां में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 7 अक्टूबरः विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत, रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (आरएचटीसी), जवां में जेन मेडिकल कालिज के मनोरोग और सामुदायिक चिकित्सा विभागों के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय समुदाय को आवश्यक परामर्श और मनोसामाजिक सहायता प्रदान करना था।

शिविर का नेतृत्व विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम ने किया, जिसमें मनोरोग विभाग के डॉ. जितेंद्र, डॉ. आसिफ सिराज, डॉ. आयुष, और मनावर शामिल थे, जिन्होंने उपस्थित लोगों को कुश्ल परामर्श और मनोसामाजिक सहायता प्रदान की। आरएचटीसी की प्रभारी डॉ. तबस्सुम नवाब ने शिविर के आयोजन और समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मनोरोग विभाग ने शिविर में उपस्थित लोगों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित कीं, जिससे सभी के लिए सुलभ देखभाल सुनिश्चित हुई। इस आयोजन ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कलंकमुक्त करने की निरंतर आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एम. रियाजुद्दीन और सामुदायिक चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष डॉ. उज्मा इरम के मार्गदर्शन में, शिविर ने मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों को हल करने और ग्रामीण क्षेत्रों में कल्याण को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। दोनों चिकित्सकों ने मानसिक स्वास्थ्य में इसके सार्थक योगदान के लिए इस पहल की सराहना की।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top