• Home
  • अलीगढ
  • दीवानी परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर सख्ती, जिला जज ने सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
Image

दीवानी परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर सख्ती, जिला जज ने सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की कस्टडी से ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा आरोपी को खींचकर ले जाने की घटना ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस प्रकरण पर जिला जज अनुपम कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी किए हैं कि अब दीवानी परिसर में किसी भी पुलिसकर्मी का अनाधिकृत प्रवेश नहीं होगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की मर्यादा, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मामले में जिला जज ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सिक्योरिटी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह घटना सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और यूपी एसएसएफ की गंभीर चूक को दर्शाती है। उन्होंने एसएसपी अलीगढ़ को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

घटना के बाद अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने जिला जज को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। जिला जज के आदेश के बाद अब दीवानी परिसर में प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक सख्त किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *