UttarPradesh

विधानसभा छर्रा की मा0 विधायक खेल स्पर्धा संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मा0 विधायक छर्रा ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित अलीगढ़ 27 नवंबर 2025  मा0 विधायक छर्रा ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह द्वारा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित हो रहीं माननीय विधायक खेल स्पर्धा की विधानसभा क्षेत्र छर्रा की प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर मल्टीपरपज हॉल स्टेडियम अलहदादपुर में किया गया। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतरौली जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुईं। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन विधाआंे में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स सब जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में यशु कुमार, 800 मीटर दौड़ में प्रभु प्रथम स्थान पर रहे। जबकि सब जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पूजा एवं 800 मीटर दौड़ में गरिमा प्रथम स्थान पर रही। जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हर्ष यादव प्रथम एवं 200 मीटर में शिवम प्रथम स्थान पर है। जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर में खुशबू प्रथम एवं 200 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिनेश कुमार प्रथम, सनी कुमार द्वितीय एवं अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर पुरुष वर्ग में कबड्डी में मिलोई ग्राम पंचायत प्रथम एवं नानऊ ग्राम पंचायत द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में यूपीएस कन्या बमनोई, अकराबाद टीम प्रथम एवं नगला बरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में माननीय विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इगलास कपिल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगीरी राहुल कुमार एवं व्यायाम प्रशिक्षक डॉ0 राष्ट्र वर्धन लोधी उपस्थित रहे।  प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में अनिल कुमार पाल, अवधेश कुमार, राजकुमार, श्रीमती कुसुम लता, राहुल कुमार उपस्थित रहे।

ByByHindustan Mirror News Nov 27, 2025

यूएई में पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक: बढ़ते अपराध बने बड़ी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तानियों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है।…

ByByHindustan Mirror News Nov 27, 2025

हिंद महासागर में चीन की जासूसी उजागर, भारत ने बदला मिसाइल टेस्ट शेड्यूल; नई रणनीति तैयार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों की अचानक बढ़ोतरी के बाद भारत ने अपना मिसाइल…

ByByHindustan Mirror News Nov 27, 2025

राज्यसभा के नए निर्देशों पर सियासी तकरार, भाषण के अंत में ‘जय हिंद’-‘वंदे मातरम’ पर परहेज़ की सलाह; विपक्ष नाराज़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Nov 27, 2025
Image Not Found

मंगलायतन विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मुख्य अतिथि अलीगढ़ में स्थित मंगलायतन…

ByByHindustan Mirror News Mar 12, 2026

स्टेमी प्रोग्राम से बच रहीं जानें: 53 हार्ट अटैक मरीजों को मिला त्वरित उपचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। जिले में हृदय रोगियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026